बाबोजी की अनन्य भक्त रामी देवी की बच्ची हुई कैंसर से मुक्त || Jai Baboji
🙏जय बाबोजी🙏
बाबोजी की अनन्य भक्त रामी देवी की बच्ची हुई कैंसर से मुक्त ।।
बाबोजी के चमत्कारों के बीच एक ओर चमत्कार सामने आया है जिसमे बाबोजी की भक्त रामी देवी जिसकी 16 साल की बच्ची को चौथे स्टेज का कैंसर था और डॉक्टर ने भी मना कर दिया । लेकिन रामी देवी को बाबोजी पर अटूट श्रद्धा थी। वो दिन रात अपने बेटी के बारे में सोच सोच कर परेशान रहती थी लेकिन बाबोजी पर इतनी श्रद्धा थी कि उसने सब कुछ बाबोजी पर छोड़ दिया था। डॉक्टर के अनुसार उसकी बेटी ज्यादा से ज्यादा 4 महीने ओर बचेगी। इससे वो ओर उसका परिवार हताश हो गया लेकिन रामी देवी ने अपनी श्रद्धा नही छोड़ी।
वो दिन रात बाबोजी को याद करती और किसी तरह अपनी बच्ची को बचाने की गुहार बाबोजी से करती।
जैसे जैसे दिन नजदीक आ रहे थे रामी देवी की बेटी की तबियत खराब रहने लगी।। लेकिन रामी देवी ने अपनी भक्ति नही छोड़ी ।
एक दिन रामी देवी को बाबोजी की अनुभूति हुई कि पास ही के एक बरगद के पेड़ के पास बाबोजी बिराजमान है और वहां उसकी बेटी खेल कूद रही है ।।
रामी देवी तुरंत बाबोजी का इशारा समझ अपनी बेटी को वहां ले गयी । लेकिन वहां जाते ही उसकी बेटी को अचानक चक्कर आ गया और वही गिर पड़ी। रामी देवी डर के मारे रोने लगी और अपने पति ओर गांव वालों की मदद से जल्दी से शहर के अस्पताल में लेकर गयी। इस बीच रास्ते मे एक ओर जहां उसका रो रोकर बुरा हाल था वही उसका पति उसे बार बार डाट रहा था कि उस सुनसान जगह पर क्यों गयी।
उसके गांव वाले भी उसे यही बोल रहे थे लेकिन रामी देवी रोते रोते एक ही बात बोल रही थी कि उसे बाबोजी पर पूरा भरोसा है।। मेरे बाबोजी मेरी ओर मेरी बेटी की रक्षा जरूर करेंगे।।
अस्पताल पहुंच कर जब डॉक्टर ने जांच की तो वो लोग आश्चर्यचकित हो गए ।। जिस लड़की के चौथे स्टेज का कैंसर था उसके शरीर मे सिर्फ थोड़ी सी कमजोरी के अलावा कुछ नही दिख रहा था। तब डॉक्टर ने दूसरी कुछ जांचे ओर करवाई लेकिन फिर भी कैंसर का कही निशान भी नही दिख रहा था। जब डॉक्टर ने ये बात रामी देवी और उसके परिवार को बताई तब रामी देवी समझ गयी कि ये उसके बाबोजी भगवान का ही चमत्कार है।।। बाबोजी का ऐसा प्रत्यक्ष चमत्कार देखकर उसका पति और गांव वाले बाबोजी के प्रति नतमस्तक हो गए।
धन्य है भक्त रामी देवी जिसने इतनी विपरीत परश्थितियो में भी अपनी श्रद्धा ओर बाबोजी की भक्ति नही छोड़ी।
जय बाबोजी भगवान
Comments
Post a Comment